back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राम नवमी पर हावड़ा में हुई हिंसा की CID करेगी जांच, इंटरनेट सेवा बंद, 48 गिरफ्तार

हावड़ा के शिवपुर से सटे कई इलाकों में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद लोग दहशत में हैं। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है

हावड़ा, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिला के शिवपुर में रामनवमी पर हुई हिंसा की जांच सीआईडी करेगी। अब तक हिंसा की जांच शिवपुर थाना के अधिकारी कर रहे थे। जांच में सीआईडी के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप समेत कई ब्रांच शामिल होंगी। इसमें डीआईजी रैंक के अधिकारी होंगे। इस बीच तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर हावड़ा के कुछ इलाकों में शनिवार दोपहर दो बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अब तक इस मामले में 48 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि सब कुछ सामान्य हो जाएगा

हावड़ा के शिवपुर से सटे कई इलाकों में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद लोग दहशत में हैं। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। आज सुबह सात बजे पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से बात की। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लोगों ने पुलिस के आश्वासन के बावजूद उनके खिलाफ विरोध जताया।

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने संबंधित मंत्री से इस्तीफे की मांग की है

इस घटना पर राजनीति भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। भाजपा एनआईए से जांच कराने की मांग कर रही है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने संबंधित मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵