back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal News: ईडी अधिकारियों पर हमला मामले में पुलिस के लचर रवैये पर हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, दिया यह निर्देश

Bengal News: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर पांच जनवरी को हुए हमले की जांच में ढुलमुल रवैये के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।

कोलकाता, (हि.स.)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर पांच जनवरी को हुए हमले की जांच में ढुलमुल रवैये के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर उस समय हमला किया गया, जब उन्होंने राशन वितरण मामले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के आवास पर छापेमारी और तलाशी का प्रयास किया।

केवल केस डायरी ही बता सकती है कि मामले की जांच में अब तक क्या प्रगति हुई है

जैसे ही मामले से संबंधित एक मामला न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की एकल-न्यायाधीश पीठ में सुनवाई के लिए आया, उन्होंने मामले मे अब तक केवल चार लोगों को गिरफ्तार करने पर आपत्ति जताई। न्यायमूर्ति सेनगुप्ता ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि जब हमले का आरोप हजारों लोगों की भीड़ पर है, तो हमले के दस दिन बीतने के बाद केवल चार लोगों को कैसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस बात पर भी निराशा व्यक्त की कि राज्य सरकार ने अभी तक इस मामले में केस डायरी अदालत में जमा नहीं की है। जज ने कहा, “केवल केस डायरी ही बता सकती है कि मामले की जांच में अब तक क्या प्रगति हुई है।”

मंगलवार तक केस डायरी अदालत में जमा करने का भी निर्देश दिया

जस्टिस सेनगुप्ता ने सवाल किया, क्या घटना के बाद पुलिस ने शेख शाहजहां के घर के अंदर जाने का प्रयास किया? उन्होंने राज्य पुलिस को मंगलवार तक केस डायरी अदालत में जमा करने का भी निर्देश दिया। उसी दिन मामले की दोबारा सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति ने यह भी सवाल किया कि राज्य पुलिस ने स्थानीय नज़ात पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (पीसी) की धारा 307 (हत्या के प्रयास के लिए सजा) को शामिल क्यों नहीं किया। जस्टिस सेनगुप्ता ने सवाल किया क्या नज़ात पुलिस स्टेशन द्वारा मामले की जांच जारी रखने का कोई मतलब है?

हर बार उन्हें आवास पर ताला लगा मिला

इस पर राज्य के महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने कहा कि राज्य पुलिस की टीम ने तीन बार शेख शाहजहां के आवास का दौरा किया और हर बार उन्हें आवास पर ताला लगा मिला।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकार पर आगबबूला दिखे तेजस्वी यादव, विधानसभा में बोले – “अपराधियों को पूरा विश्वास, ये सरकार कुछ नहीं कर सकती”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा में गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...