back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुदघाट में मैनहोल में काम करते चार श्रमिकों की डूबकर मौत

कोलकाता, 25 फरवरी (हि.स.)। दक्षिण कोलकाता के कुंदघाट में एक्यातन क्लब (रीजेंट पार्क पीएस क्षेत्र) के पास पूर्बा पुटियारी पंप हाउस में जल निकासी नाले (मैनहोल) में काम करने के दौरान डूबने से चार ठेका श्रमिकों की मौत हो गई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। एसएसडी डिवीजन के उपायुक्त आईपीएस रशीद मुनीर खान ने बताया कि मृतको के नाम जहांगीर आलम (22), मोहम्मद आलमगीरी, लियाकत अली (20), साबिर हुसैन है। ये सभी मालदा जिले हरिश्चंद्रपुर का निवासी है। बताया गया है कि नगरपालिका के ठेका श्रमिक एक्यातन क्लब (रीजेंट पार्क) के पास पूर्बा पुटीयारी पंप हाउस में भूमिगत जल निकासी नाले में काम करने के दौरान मैनहोल के अंदर फंसे गए। मैनहोल में पुराने और नए पाइपों को जोड़ने का काम चल रहा था। चार मजदूर मैनहोल में उतरे। लंबे समय तक सहकर्मियों को बाहर नहीं देखा। जिसके बाद बाकी कर्मचारियों ने तक दमकल विभाग को सूचित कर दिया। सूचना पाकर दमकल और कोलकाता पुलिस, डीएमजी की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। आपदा प्रबंधन विभाग फिर मौके पर पहुंचा। गोताखोरों को नीचे उतारा गया और तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ घंटे बाद उन्हें बरामद कर लिया गया। गंभीर हालत में चार कर्मचारियों में से दो को बाघायतीन अस्पताल और दूसरे को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद अरूप विश्वास भी मौके पर गए। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिवारों के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...