four-teenagers-die-due-to-drowning-while-bathing-in-damodar-river
four-teenagers-die-due-to-drowning-while-bathing-in-damodar-river

दामोदर नदी में नहाते समय डूबने से चार किशोरों की मौत

दुर्गापुर, 29 मार्च (हि. स.)। दामोदर नदी में नहाते समय डूबने से चार किशोरों की मौत हो गयी है जबकि चार को गंभीर हालत में दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में से एक की पहचान 13 वर्षीय अविराज के रूप में हुई है। वह दुर्गापुर के कोकाभेन थाना अंतर्गत करंगपाडा इलाके के निवासी है। अविराज निजी अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 8वीं का छात्र था। फिलहाल अन्य तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार होली की सुबह दुर्गापुर बैराज पर दामोदर नदी में करंगापाडा के सात किशोर स्नान करने के लिए गए थे। उसी समय बांकुड़ा से उन किशोरों के तीन अन्य दोस्त वहां पर स्नान करने आये। तभी अचानक वह तीनों डूबने लगे। उन्हें डूबता देख, अविराज को बचाने के लिए गया, तो वह भी डूब गया। बाद में उनके शव बरामद किए गए। करंगपाडा क्षेत्र के सात किशोरों में से एक, चिंटू साव ने बताया कि अन्य तीन को बचाने की कोशिश के दौरान अविराज की मौत हो गई। इस पूरी घटना ने क्षेत्र में शोक का माहौल है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in