बांकुड़ा,14 मई (हि.स.)। राज्य की तृणमूल सरकार में नवनियुक्त खाद्य मंत्री ज्योत्स्ना माण्डि ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बांकुड़ा जिले में राशन व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार को मंत्री ज्योत्सना बांकुड़ा जिले के जंगलमहल क्षेत्र में पहुंचीं। वहां उन्होंने इलाके के विभिन्न राशन डीलर की दुकानों पर जाकर परिस्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने राशन दुकानों में स्टॉक का निरीक्षण कर राशन सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बांकुड़ा जिले के हिरबांध ब्लॉक अंतर्गत षांडी गांव की राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राशन दुकानों के डीलरों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को अच्छी सेवा दे। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा





