back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाय बांधने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग व बमबाजी, छह घायल

नदिया, 27 मई (हि.स.)। नदिया जिले के नकाशीपाड़ा इलाके में गुरुवार सुबह दो लोगों के बीच फायरिंग और बमबाजी हुई है। इस घटना में छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार नकाशीपाड़ा थाना अंतर्गत दोगाछी गांव के मण्डल पाड़ा इलाके में गुरुवार सुबह ग़ज़ल मंडल अपने घर के करीब गाय बांधने गये थे। इस पर दूसरे व्यक्ति ने उन्हें वहां गाय बांधने से रोक दिया। इस पर दोनों लोगों के बीच कहासुनी होने लगी और फिर देखते ही देखते फायरिंग और बम चलने लगे।इस घटना में गोली लगने से छह लोग घायल हुए हैं। इन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर नकाशीपाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵