back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हावड़ा में ईद के मौके पर बाजार में लगी भयावह आग, 100 से ज्यादा दुकानें जलकर हुईं खाक

घटना उलूबेरिया थाना क्षेत्र के चेंगाइल स्थित लाडलो बाजार की है। हावड़ा पुलिस की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि आधी रात के समय आग लगी थी

कोलकाता, एजेंसी। राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा में भयावह अग्निकांड में सौ से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। घटना उलूबेरिया थाना क्षेत्र के चेंगाइल स्थित लाडलो बाजार की है। हावड़ा पुलिस की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि आधी रात के समय आग लगी थी जिसकी सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

आग कैसे लगी, इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं

हालांकि बाजार होने की वजह से पॉलिथीन और लकड़ी के दुकानों की संख्या अधिक थी। मौके पर 10 अग्निशमन गाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद सौ से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। बुधवार सुबह 9:00 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा। आग कैसे लगी, इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। लाखों रुपये का सामान जल गया है। कारोबारियों का कहना है कि ईद के मद्देनजर उन्होंने बड़ी मात्रा में सामान एकत्रित किए थे जो आग में जलने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Movies 2026: बॉक्स ऑफिस पर तीन सितारों की टक्कर, सलमान खान, यश या अजय देवगन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। ईद के मौके पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...