हत्या के बाद सात साल के बच्चे को खेत में दफना कर पिता फरार

एक पिता अपने बच्चे की हत्या कर उसके शव को धान के खेत में दफना कर फरार हो गया। घटना दक्षिण 24 परगना के उस्थी थाना क्षेत्र के डोमपाड़ा इलाके की है।
हत्या के बाद सात साल के बच्चे को खेत में दफना कर पिता फरार

डायमंड हार्बर, एजेंसी । एक पिता अपने बच्चे की हत्या कर उसके शव को धान के खेत में दफना कर फरार हो गया। घटना दक्षिण 24 परगना के उस्थी थाना क्षेत्र के डोमपाड़ा इलाके की है। मृत बच्चे का नाम रोहित शेख (7) है। आरोपित पिता का नाम रफीकुल शेख है। शनिवार की रात हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय व पुलिस सूत्रों के मुताबिक देउला गांव के निवासी रफीकुल शेख अपने ही बेटे को गांव के धान के खेत में ले गया। जहां उसने शनिवार की रात उसका गला घोंट दिया और शव को धान के खेत में दफना कर फरार हो गया। इसके बाद आरोपित रफीकुल शेख ने खुद परिवार के एक करीबी रिश्तेदार को फोन किया। उसने कहा कि उसने अपने बेटे को मार डाला और उसे धान के खेत में दफना दिया। उसके बाद परिजन बच्चे को धान के खेत से निकाल कर बनेश्वरपुर ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उस्थी थाने की पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डायमंड हार्बर पुलिस मोर्चरी भेज दिया है।

पिता ने अपने बेटे की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि रफीकुल शेख पेशे से वैन चालक है। रोहित शेख उनका इकलौता बेटा था। अभाव में जीवन गुजार रहा रफीकुल डिप्रेशन का शिकार था। इस वजह से उसने अपने ही बच्चे को मार डाला और भाग गया। उधर, उस्थी थाने की पुलिस आरोपित पिता की तलाश में जुट गई है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in