back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal News: शाहजहां के घर तलाशी के बाद ईडी का दावा, 19 दिनों में सभी संदिग्ध चीजें हटा ली

Bengal News: राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बुधवार को तृणमूल नेता शेख शाहजहां के घर पर तलाशी अभियान चलाया।

कोलकाता, (हि.स.)। राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बुधवार को तृणमूल नेता शेख शाहजहां के घर पर तलाशी अभियान चलाया। इसी घर पर गत 05 जनवरी को तलाशी करने आए ईडी अधिकारियों पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया था।

19 दिनों में ऐसा लगता है कि घर को बहुत अच्छी तरह से साफ किया गया है

घटना के 19 दिन बाद यहां तलाशी अभियान चलाने पर ईडी अधिकारियों के हाथ क्या कुछ लगा है, यह सुर्खियों में है। वैसे, ईडी के एक अधिकारी ने गुरुवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि 19 दिनों में ऐसा लगता है कि घर को बहुत अच्छी तरह से साफ किया गया है। यानि जो भी संदिग्ध चीजें बरामद की जा सकती थीं, उन्हें पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच जारी रहेगी।

क्या-क्या मिला

शाहजहां के मकान की पहली मंजिल के एक कमरे से 500 रुपये के पांच पुराने नोट मिले हैं। इसे केंद्रीय एजेंसी ने जब्त कर लिया है। गहन तलाशी के बाद कोलकाता के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी स्टोर से खरीदे गए कई गहनों के बिल मिले हैं। इसके अलावा कई रजिस्ट्री रहित दस्तावेज मिले हैं। शाहजहां के घर में फ्लाइट टिकट, वीजा, इंश्योरेंस सर्टिफिकेट से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें विभिन्न चुनाव केंद्रों के उम्मीदवारों के ”फॉर्म 12” प्रमाणपत्रों से संबंधित दस्तावेज थे। शाहजहां के घर से चार उम्मीदवारों के लैमिनेटेड असली ”फॉर्म-23” भी मिला है। ये चार लोग हैं शिवप्रसाद हाजरा, विकास मंडल, प्रतिमा सरदार और सविता रॉय।

उस घर से ईडी को ”शाहजहां बाजार” या शेख शाहजहां मार्केट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और तीन लोगों के साथ शाहजहां का विशेष अनुबंध या नोटरी प्रमाणपत्र मिला है। ये लोग हैं पिंटू बोस, अल्पना भद्र और बबुना रॉय। इसके अलावा ईडी को बांग्ला में लिखे 10 लेमिनेटेड कागजात, शाहजहां द्वारा 2018 में दिए गए इनकम टैक्स रिटर्न की फाइल मिली है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने शाहजहां के घर पर नोटिस लगाकर उन्हें पांच दिनों के भीतर समर्पण करने को कहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: बंगाल में 90 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा असर, चुनाव आयोग ने जारी की...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार राज्य में 90 लाख...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵