दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, अम्फन में भ्रष्टाचार की हो जांच

दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, अम्फन में भ्रष्टाचार की हो जांच
दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, अम्फन में भ्रष्टाचार की हो जांच

कोलकाता, 09 जुलाई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने अम्फन चक्रवात से पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण में हुए भ्रष्टाचार की सघन जांच की मांग की है। इसके साथ ही राज्य में हालात सामान्य करने को लेकर कई सारे सुझाव दिए हैं। घोष ने मुख्यंमत्री को पत्र लिखकर सख्ती से लॉक डाउन पालन, केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में मदद, एक देश, एक राशन कार्ड योजना लागू करने आदि का सुझाव दिया है। घोष ने कहा कि अम्फन के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 1000 करोड़ रुपये दिये थे, लेकिन प्रभावित लोगों के पास पैसे नहीं पहुंचें। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह तब तक संभव नहीं है, जब तक निष्पक्ष रूप से इस मामले की जांच नहीं होगी। राज्य सरकार इस मामले की जांच कराये। मुख्यमंत्री के बयान पर वाममोर्चा के समय 100 फीसदी भ्रष्टाचार था, तृणमूल कांग्रेस के शासन में कम होकर सात-आठ फीसदी हो गया है, घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद, विधायक से लेकर पंचायत सदस्यों पर आरोप हैं। सीबीआई और ईडी नोटिस भेजा रहा है और मुख्यमंत्री कह रही हैं कि भ्रष्टाचार घटा है? उन्होंने मुख्यमंत्री के इस आरोप को खारिज कर दिया कि केंद्र सरकार मदद नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार को मदद दी है। मुख्यमंत्री का आरोप पूरी तरह से निराधार है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in