नदी से निकलकर तालाब में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, स्थानीय लोगों में फैली दहशत

विशालकाय मगरमच्छ सुंदरवन के घने जंगल से करीब बह रही नदी से होकर पाथरप्रतिमा के एक तालाब में आ गया। गुरुवार शाम स्थानीय लोगों ने तालाब में मगरमच्छ को तैरते देखा
नदी से निकलकर तलाब में घुसा विशालकाय मगरमच्छ
नदी से निकलकर तलाब में घुसा विशालकाय मगरमच्छ

कैनिंग, एजेंसी। सुंदरवन की नदी से होते हुए एक विशालकाय मगरमच्छ स्थानीय तालाब में घुस गया। इस घटना से दक्षिण 24 परगना की पाथरप्रतिमा क्षेत्र में दहशत फैल गई।

आठ घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को जाल में फंसाया जा सका

विशालकाय मगरमच्छ सुंदरवन के घने जंगल से करीब बह रही नदी से होकर पाथरप्रतिमा के एक तालाब में आ गया। गुरुवार शाम स्थानीय लोगों ने तालाब में मगरमच्छ को तैरते देखा। सूचना वन विभाग को दी गई। भगवानपुर क्रोकोडाइल प्रोजेक्ट की विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दूसरी टीम उस टीम की मदद के लिए रामगंगा रेंज स्थित धनची बीट ऑफिस से आई थी। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब एक बजे मगरमच्छ को जाल में फंसाया जा सका। 15 फुट लंबे मगरमच्छ को धनची बिट कार्यालय ले जाया गया।

शारीरिक परीक्षण के बाद मगरमच्छ को सुंदरवन में छोड़ दिया गया

वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक मगरमच्छ के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। मगरमच्छ स्वस्थ है। शुक्रवार को शारीरिक परीक्षण के बाद मगरमच्छ को सुंदरवन में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने बताया कि मगरमच्छ रास्ता भटक गया था और नदी के पास बने तालाब में आ गया था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in