CPI started public relations campaign
पश्चिम-बंगाल
माकपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
कोलकाता, 10 जनवरी (हि. स.)। राजनीतिक दलों ने 2021 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार चुनाव की तैयारियों में भी माकपा भी पीछे नहीं है। वामपंथियों ने चुनाव के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू कर दिया है। रविवार को, माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य ने घर-घर जाकर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया। माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य ने घर-घर जाकर सभी की शिकायतों और उनकी परेशानियों के बारे में जाना। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इसके मध्यनजर राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बैठकें, रैली और शुरू की जा चुकी हैं। और वामपंथी भी पीछे नहीं हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा-hindusthansamachar.in