back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पार्षदों को तृणमूल का निर्देश : पीएम के दौरे से पहले पूरे महानगर में लगानी होगी सीएम की होर्डिंग्स

कोलकाता, 04 मार्च (हि. स.)। कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में आगामी सात मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले पूरे शहर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीरों से पाट दिया जाएगा। गुरुवार को तृणमूल भवन में हुई बैठक में पार्षदों को टारगेट दिया गया है कि सात मार्च से पहले पूरे शहर को ममता बनर्जी की तस्वीरों और पोस्टरों से भर देना होगा। इन तस्वीरों पर "बंगाल अपनी बेटी को ही चाहता है" नारा लिखने का निर्देश भी दिया गया है। सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेता, जिनमें सांसद अभिषेक बनर्जी, राज्य अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, वरिष्ठ मंत्री और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के प्रशासक फिरहाद हकीम शामिल हैं, ने यहा पार्टी मुख्यालय में वार्ड पार्षदों से मुलाकात की और उन्हें लोगों तक पहुचने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान, पार्टी नेतृत्व ने पार्षदों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि झंडे और पोस्टर शहर के हर नुक्कड़ पर लगाए जाएं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सभी पार्षदों को एक साथ काम करने और अगले विधानसभा चुनावों में तृणमूल की जीत सुनिश्चित करने के लिए कहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी

Advertisementspot_img

Also Read:

जोखिम नहीं, मुनाफा तय: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ₹1 लाख पर ₹44,995 ब्याज, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती महंगाई और बैंकों की घटती एफडी ब्याज दरों के बीच डाकघर की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम निवेशकों के लिए राहत...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...