corona-emancipation-nearly-bengal-only-1414-infected
corona-emancipation-nearly-bengal-only-1414-infected

कोरोना मुक्ति‌ के‌ करीब बंगाल, महज‌146 हुए संक्रमित

कोलकाता, 09 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी खात्मे की ओर है। यहां पिछले 24 घंटे में महज 146 लोग पॉजिटिव हुए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर चार हजार के करीब पहुंच गई हैं। मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में महज दो फीसदी कोविड मरीज रह गए है़ं। पिछले 24 घंटे के दौरान 20456 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 146 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 05 लाख 71 हजार 636 पर पहुंची है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 276 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 05 लाख 56 हजार 925 हो गई है। एक दिन में महज 06 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10215 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 136 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिर कर 4496 पर जा पहुंची है। रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.43 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 81 लाख 88 हजार 284 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in