back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चार दिन के लिए बंद रहेगा चित्तपुर ब्रिज, वाहनों को डायवर्ट करने का प्लान बना

कोलकाता, 07 जून (हि.स.)। राजधानी कोलकाता के अति व्यस्त चित्तपुर फ्लाईओवर को चार दिन के लिए बंद किया जा रहा है। ब्रिज के भार वहन क्षमता को परखने के लिए इस पर गाड़ियों की आवाजाही रोकी जा रही है। इस ब्रिज के बंद रहने से वाहनों को अन्य मार्गाें पर डायवर्ट किया जाएगा। बताया गया है कि उत्तर कोलकाता का महत्वपूर्ण ब्रिज चित्तपुर फ्लाईओवर को 10 जून को सुबह 6 बजे से 13 जून को रात 10 बजे तक बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान गाड़ियों को दूसरे रूट से डायवर्ट किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उत्तर की ओर जाने वाले वाहन राजबल्लव पाड़ा से गुजरेंगे और पंचमाथा मोड़, आरजीकर रोड, बेलगछिया रोड, राजा मनिंद्र रोड होते हुए बीटी रोड की ओर जाएंगे। बीटी रोड से दक्षिण की ओर जाने वाले वाहन श्यामबाजार पांचमाथा मोड़ से लॉकगेट फ्लाईओवर, पीके मुखर्जी रोड, बिधान सारणी से होकर गुजरेंगे। इसके अलावा काशीपुर से दक्षिण की ओर जाने वाले वाहन काशीपुर ब्रिज, पीके मुखर्जी रोड, बिधानसरनी और श्यामबाजार जंक्शन से होकर गुजरेंगे। पीके मुखर्जी रोड पश्चिम और पूर्व की ओर जाने वाले वाहनों के लिए खुला रहेगा।बताया गया कि गल्फ स्ट्रीट पूर्व-पश्चिम यातायात के लिए खुला रहेगा और रवींद्रसरनी से उत्तर की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन बीके पाल एवेन्यू के चारों ओर घूमेंगे और पांचमाथा मोड़ से सीआर एवेन्यू, जेएम एवेन्यू, राजबल्लव पाड़ा, भूपेन बोस एवेन्यू की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पोस्ता से आने वाले भारी माल वाहन गिरीश पार्क क्रॉसिंग, विवेकानंद रोड, मानिकतला, कंकुरगाछी क्रॉसिंग, हिडको क्रॉसिंग से मुड़कर वीआईपी रोड की ओर जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...