back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भर्ती मामले में भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई ने टीएमसी विधायक के घर की छापेमारी

सीबीआई की टीम शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब तापस के घर गई। जांचकर्ता कुल पांच वाहनों में आए हैं। उनके साथ केंद्रीय बलों के जवान हैं। जांचकर्ताओं के पास कई दस्तावेज हैं।

कोलकाता, एजेंसी। भर्ती में भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस साहा के घर पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी शुक्रवार दोपहर नदिया के तेहट स्थित तापस के घर पहुंचे। तापस से पूछताछ शुरू हो गई है। 18 अप्रैल को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भर्ती भ्रष्टाचार मामले में तापस के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया। इस आदेश के तीन दिनों के भीतर सीबीआई ने उनके घर पर छापा मारा।

तापस सीबीआई की छापेमारी के दौरान घर के पास स्थित दफ्तर में थे

सीबीआई की टीम शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब तापस के घर गई। जांचकर्ता कुल पांच वाहनों में आए हैं। उनके साथ केंद्रीय बलों के जवान हैं। जांचकर्ताओं के पास कई दस्तावेज हैं। तापस सीबीआई की छापेमारी के दौरान घर के पास स्थित दफ्तर में थे। जांचकर्ताओं ने तृणमूल विधायक के घर में प्रवेश करने के बाद मुख्य द्वार को बंद कर दिया। विधायक के कार्यालय पर भी ताला लगाया गया है।

स्थानीय निवासी तापस के घर के सामने जमा हो गए

केंद्रीय बल के जवानों के साथ 12 जांचकर्ता तापस के घर गए हैं। तापस के घर के सारे दरवाजे बंद किए गए हैं। सीबीआई की टीम घर के पास स्थित दफ्तर में भी गई। इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी तापस के घर के सामने जमा हो गए हैं।

अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को तीन पत्र भेजे

आरोप है कि तापस ने नौकरी देने के नाम पर करीब 16 करोड़ रुपये लिए। शिकायतकर्ताओं ने तापस के खिलाफ शिकायत करते हुए पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को तीन पत्र भेजे। इनमें से एक पत्र पलाशीपारा विधानसभा क्षेत्र का है। अन्य दो को क्रमशः तेहट और करीमपुर विधानसभा क्षेत्रों से भेजा गया था। सीबीआई जांच के आदेश के बाद तापस ने दावा किया था कि वह राजनीति के शिकार हैं। बहरहाल उनकी गिरफ्तारी के आसार हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵