कूचबिहार में तृणमूल कार्यकर्ता का रक्तरंजित शव बरामद

bloodied-body-of-trinamool-worker-found-in-cooch-behar
bloodied-body-of-trinamool-worker-found-in-cooch-behar

तुफानगंज (कूचबिहार), 05 मई (हि. स.)। कूचबिहार जिले के सीतलकुची और दिनहाटा के बाद राजनीतिक हिंसा जारी है। नाटाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के चिलखाना नजदीक इलाके में बुधवार सुबह एक तृणमूल कार्यकर्ता का रक्तरंजित शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि कार्यकर्ता की हत्या की गई है। मृतक की पहचान शाहीनुर रहमान (32) के रूप में हुई है। खबर मिलते ही तुफानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुची। तृणमूल का आरोप है कि मंगलवार रात को करीब 40 बाइक पर भाजपा के गुंडों ने चिलकाना इलाके में तांडव मचाया। तृणमूल कार्यकर्ताओं की मारा-पीटा गया। तभी से शाहीनूर लापता हो गया था। बुधवार सुबह चिलखाना क्षेत्र के एक खेत से शाहिनूर का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। हत्या का आरोप भाजपा पर लगा है। हालांकि, भाजपा ने शाहीनूर की हत्या के आरोप से इनकार किया है। शाहीनुर रहमान के चाचा ज़ाहिदुल हक़ ने कहा कि भाजपा के बदमाशों ने शाहीनूर की हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बार बार फोन करने बावजूद पुलिस सही समय पर मौके पर नही पहुची। शाहिनूर की पत्नी नाहिदा परवीन ने कहा कि वह मंगलवार शाम को एक फोन कॉल आने के बाद वह चले गए। करीब 7.45 बजे उन्होंने कहा मैं बाद में आ जाऊंगा। लेकिन उसके बाद पूरी रात उनसे बात नही हो सकी। घटना के बाद, नाटाबाडी के पूर्व तृणमूल विधायक, रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता शाहिनूर को चिलकाना क्षेत्र में भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से मार डाला। हमारे एक अन्य कार्यकर्ता प्रोसेनजीत साहा जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। हालांकि, आरोपों से इनकार करते हुए, भाजपा के जिला सह सचिव संजय चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा के खिलाफ आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए और कई लोग घर छोड़कर दूसरे जगहों पर जा रहे हैं। कोई भी मृत्यु दुखद है। हम पुलिस से घटना की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील करते हैं। उल्लेखनीय है कि चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से कूचबिहार जिले के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की खबरे सामने आ रही है। कूचबिहार में अब तक तीन लोगों की हत्या हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in