ममता के धरने पर भाजपा का तंज, दिलीप घोष बोले- 'संवैधानिक संस्थाओं का विराेध जताना उनकी आदत'

bjp39s-taunt-on-mamta39s-dharna-dilip-ghosh-said---39to-show-opposition-to-constitutional-institutions-is-their-habit39
bjp39s-taunt-on-mamta39s-dharna-dilip-ghosh-said---39to-show-opposition-to-constitutional-institutions-is-their-habit39

कोलकाता,13 अप्रैल (हि.स.)। मतदाताओं को उकसाने के आरोप में चुनाव आयोग के 24 घंटे के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरन को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। ममता बनर्जी यहां गांधी मूर्ति के पास धरना पर बैठी हैं। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी ऐसी मुख्यमंत्री हैं, जो बात-बात पर सड़क पर बैठ जाती हैं। घोष ने कहा कि ममता के लिए सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग कुछ भी मायने नहीं रखता। उनके लिए नियम कानून भी कोई चीज नहीं है। इसीलिए संवैधानिक प्रतिष्ठान के निर्णय के खिलाफ धरना दे रही हैं। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव को बाधित करने की कोशिश कर रही हैं। सेंट्रल फोर्स के खिलाफ लोगों को उकसा रही हैं ताकि हिंसा हो। उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनता है, तो उन्हें समस्या है, सुप्रीम कोर्ट कुछ आदेश करे तब भी समस्या, अब चुनाव आयोग के खिलाफ धरना पर बैठ गई हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में भाजपा नेता हेमंत विश्व शर्मा पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगाया था। पूर्व में योगी आदित्यनाथ पर भी प्रतिबंध लगाए गए थे लेकिन किसी ने भी आयोग के फैसले का अपमान नहीं किया। संवैधानिक प्रतिष्ठान के निर्णय के खिलाफ चलने की ममता की आदत बन गई है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in