BJP MP Arjun Singh challenged Kalyan Banerjee
BJP MP Arjun Singh challenged Kalyan Banerjee

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कल्याण बनर्जी को दी चुनौती

उत्तर 24 परगना, 10 जनवरी (हि.स.)। तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के हाथ तोडने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने उन्हें चुनौती दी है। उल्लेखनीय है कि बैरकपुर के जगद्दल में शनिवार को पार्टी की एक बैठक के दौरान तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि 'मैं हुगली में किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करूंगा। यहां अगर दादागिरी दिखायी तो मैं उसका हाथ तोड़ दूंगा। ' इसके बाद रविवार को कल्याण बनर्जी की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि, “मैं आज ही श्रीरामपुर जाऊंगा। देखा जाएगा कौन किसका हाथ तोड़ेगा। सरकार में रहने पर बहुत कुछ कहा जा सकता है। रविवार को अर्जुन सिंह जगदल में चाय पर चर्चा में शामिल हुए थे। उसी दौरन उन्होंने उक्त बातें कही।हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.