कोलकाता, 14 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद लगातार हो रही हिंसा और कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलकर शिकायत करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी खुद भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दी है। शुभेंदु अधिकारी ने बताया है कि शाम चार बजे भाजपा के विधायक राज्यपाल से मिलकर राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट सौंपेंगे। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में विधायक राज्यपाल से मुलाकात होगी। वे राज्य की कानून-व्यवस्था और कोरोना वैक्सीन भ्रष्टाचार पर चर्चा करेंगे। आरोप है कि चुनाव के बाद भाजपा के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बेघर हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दूसरे राज्यों में शरण लिए हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी





