back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP ने संदेशखाली को लेकर ममता सरकार पर बोला हमला, कहा- TMC सरकार पारदर्शी है तो महिला सांसदों को क्यों रोक रही

Sandeshkhali Violence: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर संदेशखाली मामले को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला है। कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

कोलकाता, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर संदेशखाली मामले को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला है। पार्टी की वरिष्ठ नेता वानती श्रीनिवासन ने शनिवार को सवाल किया कि यदि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पारदर्शी है, तो महिला सांसदों को संदेशखाली में पीड़ितों से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि ममता शासन के तहत महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

बंगाल में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं

उन्होंने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। यदि तृणमूल सरकार इतनी पारदर्शी है, तो विपक्षी महिला सांसदों को संदेशखाली में पीड़ितों से मिलने से क्यों रोका जा रहा है? वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?

राज्य में ऐसी घटनाएं हुई हैं तो भाजपा ने कभी किसी को नहीं बचाया

भाजपा शासित राज्यों में अत्याचार के इसी तरह के आरोप लगाए जाने उनकी पार्टी द्वारा चुप्पी साध लेने के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा ने कभी भी ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी को नहीं बचाया है। उन्होंने दावा किया कि जब भी पार्टी शासित किसी भी राज्य में ऐसी घटनाएं हुई हैं तो भाजपा ने कभी किसी को नहीं बचाया। हमारी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति है लेकिन यहां कहानी अलग है।

श्रीनिवासन में पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया

उन्होंने शेख शाहजहां के बचाव में ममता बनर्जी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यहां अपराधियों के साथ खुद सीएम खड़ी हो रही हैं। वह भी तब जब महिलाएं पीड़ित हैं। यह चिंताजनक बात है। श्रीनिवासन में पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि जिस पुलिस को महिलाओं की रक्षा करनी चाहिए वह अपराधियों के साथ समझौता करने का सलाह देती है। आखिर इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या होगा? 

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...