back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में SIR पर बड़ा बवाल, चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर BLO का देर रात तक प्रदर्शन, ममता बनर्जी ने दिया समर्थन

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर BLO ने CEO कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जिसमें सीएम ममता बनर्जी ने BLO का समर्थन किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) को लेकर राजनीतिक घमासान तेज़ हो गया है। SIR प्रक्रिया में शामिल बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) ने सोमवार को कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देर रात तक चला, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर दफ्तर में घुसने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी हुई।

 पुलिस से झड़प और घुसने की कोशिश

बीएलओ अधिकार रक्षा समिति के सदस्यों ने उत्तरी कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सीईओ कार्यालय के मुख्य द्वार को घेर लिया, और प्रतीकात्मक रूप से भवन के द्वार पर ताले और बेड़ियां लगाईं। पुलिस ने तुरंत बैरिकेड लगाकर दफ्तर को सुरक्षित किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बीएलओ ने अवरोधक तोड़ने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई।

प्रदर्शनकारी बीएलओ ने निर्वाचन आयोग पर SIR कवायद के दौरान अत्यधिक और अमानवीय कार्य दबाव डालने का आरोप लगाया। समिति का यह भी आरोप है कि तनाव के कारण कई बीएलओ बीमार पड़ रहे हैं और दो ने तो आत्महत्या भी कर ली है। मुर्शिदाबाद से आए एक प्रदर्शनकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया, जिसमें आमतौर पर दो साल लगते हैं, दो महीने में पूरी की जा रही है।अगर सीओ ने हमारी बात नहीं सुनी तो हम पूरी रात यहां विरोध जारी रखेंगे और कल फिर आएंगे।

ममता बनर्जी ने किया BLO का समर्थन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर सीधे हस्तक्षेप किया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर SIR प्रक्रिया पर गंभीर चिंता व्यक्त की। ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया को अनियोजित, अव्यवस्थित और खतरनाक बताया। उन्होंने प्रशिक्षण में कमियों, दस्तावेज़ीकरण में स्पष्टता की कमी और मतदाताओं के काम के बीच उनसे मिलने की असंभवता पर प्रकाश डाला।

बीजेपी ने लगाया TMC पर आरोप

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए विरोध किया है।उत्तर कोलकाता ज़िला अध्यक्ष तमोघना घोष ने आरोप लगाया कि सीईओ कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे कुछ लोग टीएमसी (TMC) के गुंडे थे जो गुंडागर्दी करने की फिराक में थे। उन्होंने कहा, ये लोग बीएलओ नहीं हैं। ये आधी रात को कार्यालय में छेड़छाड़ करने आए थे।

देश के 12 राज्यों में चल रहा SIR

गौरतलब है कि यह राष्ट्रव्यापी एसआईआर कवायद वर्तमान में पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही है। घर-घर जाकर गणना का कार्य 4 नवंबर को शुरू हुआ और यह 4 दिसंबर तक जारी रहेगा। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। समिति ने चेतावनी दी है कि,यदि कार्य की समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई या सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो वे निरंतर विरोध कार्यक्रम शुरू करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...