Nyay Yatra: पश्चिम बंगाल में हुई राहुल गांधी की एंट्री, TMC ने किया विरोध दिखाए 'यहां दीदी ही काफी' के पोस्‍टर

Bharat Jodo Nyay Yatra: बंगाल में राहुल की यात्रा का स्वागत उस तरह नहीं हुआ जैसा उन्होंने सोचा था। बंगाल में प्रवेश के बाद TMC के कार्यकर्ताओं ने राहुल के काफिले को 'यहां दीदी ही काफी' के पोस्टर दिखाए
Rahul Gandhi VS Mamata Banerjee
Rahul Gandhi VS Mamata BanerjeeRaftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहीं 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई है। यात्रा ने असम से होते हुए कूच बिहार के जरिए पश्चिम बंगाल में एंट्री की है। कूच बिहार में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस इस देश में नफरत और हिंसा फैला रहें है। इसके लिए हमने देश में यात्रा के साथ 'न्याय' शब्द जोड़ा है क्योंकि 'पूरे देश में अन्याय व्याप्त है।'

अधीर रंजन चौधरी ने किया राहुल गांधी का स्वागत

राहुल गांधी ने कूच में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हमने यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ा है क्योंकि देशभर में अन्याय व्याप्त है। भाजपा और आरएसएस नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। I.N.D.I.A ब्लॉक पूरे देश में अन्याय के खिलाफ ऐसे ही लड़ेगा।" पश्चिम बंगाल में यात्रा के प्रवेश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

राहुल गांधी कूचबिहार में मां भवानी चौक से पदयात्रा करेंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 9 बजे कूच बिहार से पश्चिम बंगाल में दाखिल हो चुकी है। इसके बाद यह यात्रा कूच बिहार जिले के खागराबारी चौक पहुंची है, यहां राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया फिर तुफानगंज और कूचबिहार से गुजरने के बाद राहुल गांधी कूचबिहार में मां भवानी चौक से पदयात्रा करेंगे। यहां से यह यात्रा बस से गोक्सडांगा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा यहां से अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा पहुंचेगी। फालाकाटा में ही राहुल रात्रि विश्राम करेंगे। 26-27 जनवरी को दो दिवसीय अंतराल के बाद यह 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करने से पहले जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिलों से होकर गुजरेंगी।

टीएमसी नहीं रहीं इंडिया ब्लॉक हिस्सा

बंगाल में राहुल की यात्रा का स्वागत उस तरह नहीं हुआ जैसा उन्होंने सोचा था। बंगाल में प्रवेश करने के बाद कूच बिहार में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल के काफिले को 'बंगाल में दीदी काफी हैं' के पोस्टर दिखाए। जबकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है और वह I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा है। हलांकि, बंगाल में यात्रा पहुंचने से पहले तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने की घोषणा कर दी थी। टीएमसी अपने आप को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए बने इंडिया ब्लॉक के घटक होने से खुद को अलग कर लिया हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in