bengali-litterateur-top-banerjee-passed-away
bengali-litterateur-top-banerjee-passed-away

बांग्ला साहित्यकार शीर्ष बनर्जी का निधन

कोलकाता, 18 मई (हि. स.)। सुप्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार एवं पत्रकार शीर्ष बनर्जी का निधन सोमवार रात को हो गया। निधन के समय उनकी उम्र 50 साल थी। बताया जा रहा है कि वे हृदय रोग से पीड़ित थे और दिल का दौरा पडने से सोमवार देर रात गड़ियाहाट स्थित आवास में उन्होंने दम तोड़ दिया। वे पेशे से पत्रकार थे और कई अखबारों और दूरदर्शन चैनल में काम कर चुके थे। उन्होंने कई उपन्यास, लघुकथा एवं आलेख लिखा था। साहित्य जगत में उनका "शार्दुल सुन्दरी" उपन्यास काफी लोकप्रिय हुआ। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात वे शौचालय गये थे उसी समय उन्हें हृदयाघात हुआ और बेहोश होकर गिर पड़े। मंगलवार सुबह उन्हें शौचालय में अचेत पाता गया। चिकित्सकों से जांच कराने पर मृत घोषित कर दिया गया। उनकी करीब 14 पुुुस्तकें प्रकाशित हुई थी। वर्तमान समय में वे जर्मन रेडियो के बांग्ला विभाग के लिए काम कर रहे थे। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in