back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal News: संदेशखाली हिंसा मामले का आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार, ED टीम पर हमले के बाद से था फरार

Shahjahan Sheikh Arrest: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा मामले का मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा मामले का मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार हो गया है। उसे आधी रात में एक विशेष पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया है। शेख 55 दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस की टीम ने बहुत दिनों से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाई हुई थी। इसी ऑपरेशन के तहत पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस की जानकारी के अनुसार शाहजहां शेख को अब पुलिस बशीरहाट अदालत में पेश करेगी।

यह जांच शेख शाहजहां के परिसर में होनी थी

संदेशखाली में 5 जनवरी को एक हजार से अधिक लोगो की भीड़ ने केंद्रीय एजेंसी ED(प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारियों पर हमला कर दिया था, ये हमला उन सरकारी अधिकारीयों की कथित राशन वितरण घोटाले की जांच को रोकने के उद्देश्य से किया गया था। यह जांच शेख शाहजहां के परिसर में होनी थी। लेकिन इस जांच को रुकवाने के लिए उसने अपने समर्थको की भीड़ को एकत्रित कराकर, सरकारी अधिकारियों पर हमला करवा दिया था। तब से शाहजहां शेख फरार चल रहा था। संदेशखाली के मुख्य आरोपी शेख और उसके समर्थको पर वहां के स्थानीय लोगो की जमीन पर कब्ज़ा करने और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का भी आरोप है।

शुभेंदु अधिकारी ने एक दिन पहले ही शाहजहां शेख को लेकर दावा किया था

वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने बीते बुधवार यानि कल ही शाहजहां शेख को लेकर दावा किया था कि वह बंगाल पुलिस की सुरक्षित हिरासत में है। लेकिन ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने शुभेंदु अधिकारी के दावे को गलत बताया था और इसे बंगाल में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास बता डाला था। सत्तारूढ़ टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी के दावे का खंडन करते हुए, कहा था कि पुलिस शाहजहां शेख को पकड़ने का हर तरह से प्रयास कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...