back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल चुनाव : लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व महाधिवक्ता ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

कोलकाता, 26 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने और लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु पूर्व महाधिवक्ता विमल चटर्जी ने एक जनहित याचिका लगाई है। शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में दी गई सात पन्नों की अर्जी में उन्होंने मामले की जल्द सुनवाई की याचिका लगाई है। याचिकाकर्ता के तौर पर उन्होंने पूर्व महाधिवक्ता विमल चटर्जी का नाम का उल्लेख किया है जिसे लेकर वर्तमान अधिवक्ता किशोर दत्त ने आपत्ति जताई। हालांकि उनकी याचिका स्वीकृत हो गई है और सोमवार को इस पर सुनवाई होगी। विमल ने कहा कि इसके पहले 2011, 2016 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई जिसे लेकर एक नागरिक के तौर पर वह काफी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय को इस मामले में संज्ञान लेकर शांति पूर्वक और निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराने का निर्देश संबंधित एजेंसियों को देना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...