back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाता में खुलेगा ED का एक और कार्यालय, नाइट विजन के लिए लगाए जाएंगे 44 CCTV कैमरे

नेशनल एटलस एंड थिमेटिक मैपिंग ऑर्गेनाइजेशन की कैंटीन तीसरी एमएसओ बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित कैंटीन की जगह ईडी ले रहा है।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में ईडी का एक और कार्यालय खुलने जा रहा है। ईडी के मामलों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे जांच अधिकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय साल्ट लेक के डीएफ ब्लॉक में सीजीओ कंपलेक्स में नया कार्यालय ले रहा है। सूत्रों के मुताबिक ईडी के निदेशक संजय मिश्रा की मौजूदगी में नया कार्यालय लेने का निर्णय लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी क्षेत्रों में ईडी के काम का दायरा भविष्य में और अधिक बढ़ेगा।

बढ़ते मामलोें को देखते हुए ईडी ने खरीदी जगह

उल्लेखनीय है कि एमएसओ बिल्डिंग की सातवीं मंजिल में ईडी का दफ्तर होने के बावजूद मामलों के बढ़ते दबाव के कारण जांच से जुड़े भारी-भरकम दस्तावेज रखने में अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह की भारी कमी से निपटने के लिए ही उसी इमारत के दूसरे फ्लोर पर ईडी ऑफिस बना रहा है

ऑपिस में नाइट विजन वाले 44 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

सूत्रों के मुताबिक नेशनल एटलस एंड थिमेटिक मैपिंग ऑर्गेनाइजेशन की कैंटीन तीसरी एमएसओ बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित कैंटीन की जगह ईडी ले रहा है। नई जगह लेने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा पर भी ईडी का विशेष ध्यान है। बताया जाता है कि नए कार्यालय में नाइट विजन वाले 44 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। दो घंटे के पावर बैकअप के साथ 32 चैनल नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर खरीदा गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई स्थित घर पर रेड के दावे को शिल्पा शेट्टी के वकील ने बताया खारिज,जानिए क्या हैं पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर इनकम टैक्स रेड की खबरों को उनके वकील ने सिरे से खारिज...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...