2021 में तृणमूल का अंत तय : अनुपम
2021 में तृणमूल का अंत तय : अनुपम

2021 में तृणमूल का अंत तय : अनुपम

कोलकाता, 27 सितंबर (हि. स.)। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व दिये जाने के बाद पूर्व सांसद अनुपम हाजरा ने रविवार को कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल का अंत तय है। वह दक्षिण 24 परगना जिले के बारुइपुर पहुंचें थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये। वहीं, ममता सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस के लोग एक थप्पड़ मारे, तो चार थप्पड़ मारें और किसी कीमत पर बूथ लूटने नहीं दें। भाजपा समर्थकों ने भी जुलूस निकालकर उनको राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने का स्वागत किया। इस अवसर पर हाजरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है। मुझ पर भरोसा किया है। उसे पूर्ण मर्यादा देना मेरा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि 2021 में भाजपा का सत्ता में आना निश्चित है। वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कोरोना से बड़ा शत्रु ममता बनर्जी हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में कोरोना से मृत लोगों को केरोसिन तेल के सहारे अंतिम संस्कार किया जाता है, जो काफी दुखद है। पीड़ितों से परिवार के सदस्यों से मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि तृणमूल को निर्मूल करना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी के लिए केवल हार या जीत है, लेकिन ममता के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। ममता हारती है, तो पार्टी ही खत्म हो जायेगी। उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी का नियम है कि चुनाव के पहले अधिक से अधिक असामाजिक तत्व छोड़ दो, जो बाईक और बंदूक दिखाकर चुनाव के दिन लोगों में आतंक फैलाये। बंगाल में चुनाव होता नहीं है, वरन कराया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in