सात महाद्वीपों की प्रमुख चोटियां फतेह करने वाली जुड़वां बहनों का कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत
सात महाद्वीपों की प्रमुख चोटियां फतेह करने वाली जुड़वां बहनों का कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत

सात महाद्वीपों की प्रमुख चोटियां फतेह करने वाली जुड़वां बहनों का कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत

देहरादून, 20 दिसम्बर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दुनिया के सात महाद्वीपों की प्रमुख चोटियों पर चढ़ाई करने का गौरव हासिल करने वाली जुड़वां बहनों नुंग्शी मलिक और ताशी मलिक का देहरादून पहुंचने पर स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नुंग्शी और ताशी दुनिया की सबसे पहली जुड़वां बहनें हैं, जिन्होंने सात महाद्वीपों की प्रमुख चोटियों पर चढ़ाई करने का गौरव हासिल किया है। ऐसी महान विभूतियों ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है, उनका सम्मान करते हुए हम स्वयं गौरवान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की इन बेटियों के जज्बे को हम सलाम करते हैं। हरियाणा की एक और बेटी गीता फोगाट ने भी महिला कुश्ती में गोल्ड मैडिल हासिल कर साबित कर दिया कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सागर लाम्बा सहित अन्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in