श्राद्ध पक्ष में खरीदारी पर मनाही नहीं: राजेंद्र नौटियाल
श्राद्ध पक्ष में खरीदारी पर मनाही नहीं: राजेंद्र नौटियाल

श्राद्ध पक्ष में खरीदारी पर मनाही नहीं: राजेंद्र नौटियाल

ऋषिकेश,04 सितम्बर (हि.स.)। कोरोना काल में पहले से ही बाजार बेजार है। श्राद्ध पक्ष में लोग खरीदारी करने से बच रहे हैं। आम धारणा है कि श्राद्ध पक्ष में नया काम और खरीदारी नहीं की जाती। इस संबंध में शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषविद् राजेंद्र नौटियाल का कहना है कि इन 16 दिनों में शुभ कार्य नहीं होते हैं पर खरीदारी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि श्राद्ध पक्ष में पृथ्वी पर हमारे पूर्वज अवतरित होते हैं। ऐसे में उनका आगमन अशुभ कैसे हो सकता है। उनका आगमन हमारे लिए कल्याणकारी है। श्राद्ध पक्ष में खरीदारी पर कोई मनाही नहीं है। पूर्वजों के अच्छे कार्यों को याद करते हुए उनके अनुभवों से प्रेरणा लें और उनके बताए रास्ते पर चलना ही मुख्य रूप से पितृ पक्ष का ध्येय है। जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी करने में किसी प्रकार की कोई मनाही नहीं है। उल्लखेनीय है कि पुराणों के अनुसार श्राद्ध पक्ष में विवाह, प्राण-प्रतिष्ठा और गृह प्रवेश निषेध है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in