शिव प्रसाद ममगांई ने किए बाबा केदार के दर्शन
शिव प्रसाद ममगांई ने किए बाबा केदार के दर्शन

शिव प्रसाद ममगांई ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग, 16 अक्टूबर (हि.स.)। चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) आचार्य शिव प्रसाद ममगांई ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने बाबा केदार से देश को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। इसके बाद आचार्य ममगांई ने मंदिर परिसर में रूद्री पाठ किया और साधु-संतों व जरूरतमंदों को कंबल एवं गरम वस्त्रों का वितरण किया। ममगांई का हेलीकाॅप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचने पर हेलीपैड में तीर्थ पुरोहितों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मंदिर परिसर में देवस्थानम् बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन किया। आचार्य ममगांई ने तीर्थ पुरोहितों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों के हक-हकूक सुरक्षित हैं। इसको लेकर विगत दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों की वार्ता हो चुकी है। केदारनाथ मास्टर प्लान लागू होने से तीर्थ पुरोहितों के कोई भी हित प्रभावित नहीं होंगे। बोर्ड की ओर से चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंग वस्त्र भेंट किए गए।चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष ने देवस्थानम बोर्ड की व्यवस्था सराहना की। आचार्य ममगांई ने हंस फाउंडेशन की माता मंगला के जन्मदिन पर केदारनाथ में साधु-संतो एवं जरूरतमंदों को कंबल व गर्म वस्त्र भी वितरित किए। तीर्थ पुरोहितों ने माता मंगला की लम्बी आयु को लेकर रूद्री पाठ किया। मंदिर में दर्शन के पश्चात आचार्य ममगांई ने केदारनाथ में निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर संजय दरमोड़ा, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, देवस्थानम् बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान, तीर्थ पुरोहित अनिल बगवाड़ी, विजय जमलोकी, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, प्रियधर जमलोकी, मृत्युंजय हीरेमठ आदि मौजूद रहे। बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने बताया कि निम के पूर्व प्रधानाचार्य अजय कोठियाल, पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा, हेली सेवा के चैयरमेन रोहित माथुर ने भी भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित डिमरी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in