वाजपेयी ने देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचायाः अनीता ममगांई
वाजपेयी ने देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचायाः अनीता ममगांई

वाजपेयी ने देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचायाः अनीता ममगांई

- नगर निगम के ग्रामीण कैंप कार्यालय में अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया ऋषिकेश, 25 दिसम्बर( हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बापूग्राम में नगर निगम के ग्रामीण कैंप कार्यालय में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर अनीता ममगांई ने कहा कि वाजपेयी ने देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया है। उनके दिखाए मार्ग पर सबको चलना चाहिए। इस मौके पर ममगांई ने निगम के नए स्वच्छता सॉन्ग को लांच करने के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है। पार्टी के पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश को बेहतरीन शासन दिया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपनी नेतृत्व क्षमता के बल पर विषम परिस्थितियों में भी देश को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया। तमाम आर्थिक चुनौतियों के बावजूद देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया। विश्व पटल पर भारत को शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अटल जी का नाम आदर्श नेता के रूप में अंकित रहेगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप धस्माना ने किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा, विपिन पंत, अनीता प्रधान, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, बीरेंद्र रमोला, लक्ष्मी रावत, जयेश राणा, चेतन शर्मा, , रविंद्र राणा, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, ममता नेगी, रमा पंवार, अनिता राणा, दुर्गा नेगी, सुभाष बाल्मीकि, राजीव गुप्ता, प्रमिला द्विवेदी, अंजलि रावत, जितेंद्र भारती, विकास सेमवाल, सच्चिदानंद भट्ट, गौरव कैंथोला, गोविंद चौहान ,नितिन सक्सेना ,अक्षत खेरवाल, दिनेश बिष्ट, पूनम ध्यानी, दुर्गा डोभाल, विजय नौटियाल, सीमा राणा, दीप्ति डबराल, कुसुम रावत, कृपाल सिंह, धनवीर बिष्ट, सुदामा पोखरियाल, सुमेर जितेंद्र भंडारी गोपाल रावत राजेश्वरी श्यामलाल आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in