राजीव गांधी की जयंती पर राज्यभर में होंगे कार्यक्रम
राजीव गांधी की जयंती पर राज्यभर में होंगे कार्यक्रम

राजीव गांधी की जयंती पर राज्यभर में होंगे कार्यक्रम

देहरादून, 19 अगस्त (हि. स.)। उत्तराखंड कांग्रेस 20 अगस्त को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को धूमधाम से मनाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे। प्रीतम सिंह की उपस्थिति में प्रदेश कार्यालय देहरादून में प्रातः 11 बजे से श्रद्धांजलि सभा एवं स्व. राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, युवाओं के लिए उनकी दृष्टि, पंचायतीराज की मजबूती पर सम्मेलन व गोष्ठियां आयेाजित की जायेंगी, जिनमें स्व.राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्वकाल में संविधान के 73वें एवं 74वें संशोधन, सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में क्रान्ति व उत्तर पूर्वी प्रान्तों में शान्ति के लिए किये गये प्रयासों पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रातः 11 बजे तहसील स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स में राजीव की मूर्ति पर माल्यार्पण भी करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in