यूकेडी ने पेयजल निगम पर भर्ती में धांधली का आरोप लगाया
यूकेडी ने पेयजल निगम पर भर्ती में धांधली का आरोप लगाया

यूकेडी ने पेयजल निगम पर भर्ती में धांधली का आरोप लगाया

देहरादून, 21 अक्टूबर (हि.स.) । उत्तराखंड क्रांति दल के महामंत्री जयदीप भट्ट ने पेयजल निगम पर 2005 में की गई भर्तियों में धांधली का आरोप लगाया है। भट्ट ने इस संबंध में पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित सहायक अभियंता पद पर बाहरी राज्य की महिला की नियुक्ति की गई। उसे बर्खास्त किया जाए। साथ निगम से जो भी आय अर्जित की है उसकी वसूली की जाय। भट्ट का आरोप है कि राज्य के मूल निवासी आरक्षित वर्ग अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित सहायक अभियंता पद पर भी बाहर के राज्य के अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई हो। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in