यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, होटल खतरे में
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, होटल खतरे में

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, होटल खतरे में

उत्तरकाशी, 23 नवम्बर (हि.स.)। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खरादी के पास लगातार मलबा आने से खतरनाक बना हुआ है। अब भूस्खलन और जमीन के कटाव से राजमार्ग का कालंदी होटल खतरे की जद में है। होटल स्वामी मोहन सिंह पंवार का कहना है कि कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। एनएच के अधिकारी अंजान बने हुए हैं। डीएम और संबधित अधिकारियों को दर्जनों बार सूचित किया जा चुका है।होटल कभी भी क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो सकता है। पंवार का कहना है कि राजमार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। भारी मशीनरी के प्रयोग से भूस्खलन हो रहा है। भूमि धंस रही है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खरादी से लेकर जानकीचट्टी तक स्थानीय लोगों के लिए नासूर बन गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ चिरंजीव सेमवाल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in