मुख्यमंत्री पहुंचे पीपलकोटी, भाजपा नेताओं को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पहुंचे पीपलकोटी, भाजपा नेताओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पहुंचे पीपलकोटी, भाजपा नेताओं को दी श्रद्धांजलि

गोपेश्वर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार दोपहर बाद पीपलकोटी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बदरी केदार मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के आकस्मिक निधन शोक जताया। एनडीआरएफ और पुलिस टीम ने अलकनंदा नदी में शनिवार शाम कार के साथ गिरे थपलियाल और चौहान के शव कुछ देर पहले निकाले थे। यह सूचना पाकर मुख्यमंत्री फौरन यहां पहुंचे और दिवंगत नेताओं की पार्थिव देह पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन प्रसाद थपलियाल का यूं जाना पार्टी के लिए भारी क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके स्वयं के लिए भी यह व्यक्तिगत क्षति है। उनके साथ चौहान का जान भी दुःखद है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। बद्रीनाथ के विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे आदि ने भी दिवंगत नेताओं की पार्थिव देह पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि थपलियाल शनिवार को मंडल प्रशिक्षण कार्ययोजना की बैठक में हिस्सा लेने कर्णप्रयाग गए थे। शाम को वह अपनी कार से अपने गांव तपोवन लौट रहे थे। ओबीसी के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान भी उनके साथ थे। पीपलकोटी से कुछ आगे चाडा के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। दुर्घटनास्थल के दूसरी और की पहाड़ी पर स्थित मठ बेमरू गांव के ग्रामीणों ने नदी में वाहन के गिरने की आवाज सुनकर इसकी सूचना सूचना पुलिस को दी थी। रविवार सुबह एनडीआरफ की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। दोपहर में चट्टान पर दो शव नजर आए थे। सोमवार को कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले जा सके। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के पार्थिव शरीर पीपलकोटी के न्यू बस स्टैंड के प्रतिक्षालय में लाए गए। यहां पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व अन्य ने दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परिजन उन्हें अपने पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in