मुख्यमंत्री पर कोई दाग नहींः शमशेर सिंह पुंडीर
मुख्यमंत्री पर कोई दाग नहींः शमशेर सिंह पुंडीर

मुख्यमंत्री पर कोई दाग नहींः शमशेर सिंह पुंडीर

ऋषिकेश, 30 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने शुक्रवार को कहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की छवि पर कोई दाग नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश असत्य पर सत्य की विजय है। इस आदेश से तथाकथित पत्रकार व कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। पुंडीर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तथाकथित पत्रकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तथाकथित पत्रकार के माध्यम से ईमानदार मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। रावत ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। उनके साथ मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, अरविंद चौधरी, पार्षद शिव कुमार गौतम , मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in