महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटी सिलाई मशीन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटी सिलाई मशीन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटी सिलाई मशीन

हल्द्वानी, 31 जुलाई (हि.स.)। बालकिशन देवकी जोशी की 5वीं पर संस्था बालकिशन देवकी जोशी निस्वार्थ जनसेवा समिति के तत्वावधान में आज बालाजी बैंक्वेट में 22 कर्मशील, मेहनती, स्वाभिमानी माता, बहनों को आत्मनिर्भर बनाने केलिए सिलाई मशीन भेंट की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि मुखानी थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने लोगों को नियमों का पालन करने व जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलने का आग्रह किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेश जोशी ने जरूरतमंद माता, बहनों को आश्वस्त किया कि संस्था सदैव हर दुख सुख में मदद को तत्पर रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक से प्रकाश मेहता, तनुजा मेलकानी, जया कर्नाटक, हिमांशु जोशी, करन जोशी, गौरव बेलवाल, राधा चैधरी, नीलू नेगी, दया बेलवाल, विपिन थुवाल, तनुजा जोशी, विजय जोशी, मयंक जोशी आदि थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in