महाराजा अग्रसेन जयंती पर यज्ञ का आयोजन
महाराजा अग्रसेन जयंती पर यज्ञ का आयोजन

महाराजा अग्रसेन जयंती पर यज्ञ का आयोजन

हरिद्वार, 17 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय वैश्य महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में आर्य वानप्रस्थ आश्रम में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके ब्रह्मा डॉक्टर दीनदयाल रहे। यज्ञ के पश्चात अनीता त्यागी द्वारा भजन गाए गए। डॉ. महावीर अग्रवाल पूर्व कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने महाराजा अग्रसेन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष अपनी उदारता, मानवता, समाज सेवा के लिए विख्यात है। इतिहास में गुप्त वंश सोने के रूप में जाना जाता था। गुप्त वंश के शासकों की कार्यप्रणाली कानून एवं अर्थव्यवस्था की प्रशंसा होती है। संचालन लतिका गोयल ने किया। अखिल भारतीय वैश्य प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वैश बंधु समाज के अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग, डीके पांडे, कमला अग्रवाल, मिथिलेश मित्तल, सत्यवती अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, रश्मि गुप्ता, सुबोध गुप्ता व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in