भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई, इस कारण  सरकार को अस्थिर करने के प्रयास हुए : त्रिवेंद्र
भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई, इस कारण सरकार को अस्थिर करने के प्रयास हुए : त्रिवेंद्र

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई, इस कारण सरकार को अस्थिर करने के प्रयास हुए : त्रिवेंद्र

देहरादून, 07 नवम्बर(हि.स.)। त्रिवेंद्र सरकार को अस्थिर किए जाने के लगातार प्रयास किये गए। अब स्वयं मुख्यमंत्री ने इस बात को माना है। शनिवार को मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने माना कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध उठाये गये सख्त कदमों के कारण भ्रष्टाचार में लिप्त माफिया उनकी सरकार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार बनने के बाद से ही भ्रष्टाचारियों में खलबली है और भ्रष्टाचार में लिप्त लोग उनकी सरकार को गिराने को निरंतर प्रयास करते रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें कामयाबी नहीं मिल पायी है। सरकार बनने के बाद से ही तमाम प्रकार की अफवाहें फैलाना और सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें इसी बात का प्रमाण है। प्रचंड बहुमत और जनसहयोग के कारण अब तक भ्रष्टाचारी ऐसा नहीं कर पाये हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि उन्हें कई बार प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की तरफ से धमकियां दी गईं लेकिन उनकी सरकार किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार के सामने न तो झुक रही है और न दब रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह भ्रष्टाचारियों और माफिया के विरुद्ध लगाम कसी है उसका ही परिणाम है कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन भ्रष्टाचारियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे और इनके सामने किसी भी हाल में नहीं झुकेंगे। उन्हें विश्वास है कि जनता का भरपूर समर्थन उनकी सरकार को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होने देगा और निरंतर जनसमर्थन मिलता रहेगा। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर लड़ते रहेंगे जिसका लाभ जनता को मिलना है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/ मुकुंद-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in