भाजपा में परिवारवाद नहींः कुलदीप
भाजपा में परिवारवाद नहींः कुलदीप

भाजपा में परिवारवाद नहींः कुलदीप

हरिद्वार, 29 अक्टूबर (हि.स.)। रानीपुर विधानसभा के चौक बाजार मंडल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार मंडल प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी कुलदीप कुमार ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचार को लेकर चलती है। इसमें जाति वर्ग विशेष व परिवारवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसंघ की पृष्ठभूमि का राजनीतिक दल है। भारतीय जनसंघ भारतीय विचारधारा को बचाए रखने का एक जरिया था। दो सांसद वाला दल आज भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने पूरा राजनीतिक दृष्टिकोण बदल दिया है। सामाजिक कार्य, स्वच्छता अभियान या पर्यावरण संरक्षण आदि से कार्यकर्ताओं को जोड़कर राष्ट्र निर्माण का एक नया अध्याय प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि देश और पार्टी के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता अपना जीवन तक न्यौछावर कर चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद, अनुशासन, मेहनत और संघर्ष का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं के संघर्ष वह मेहनत के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, मंडल महामंत्री आलोक चैहान, प्रिंस लोहाट, पार्षद योगेंद्र अग्रवाल, प्रमोद सैनी, योगेंद्र सैनी, संदीप मेहता, पार्षद प्रतिनिधि शशिकांत वशिष्ठ, अंकुर मेहता, आनंद सिंह नेगी, रजनी वर्मा, भगत सिंह, हंसराज, उज्जवल पंडित सहित समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in