भाजपा के प्रति लोगों का भरोसा : बंशीधर भगत
भाजपा के प्रति लोगों का भरोसा : बंशीधर भगत

भाजपा के प्रति लोगों का भरोसा : बंशीधर भगत

देहरादून, 05 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भव्य स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत गदगद हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिस ढंग से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्वागत हुआ है, वह इस बात का गवाह है कि लोगों का भाजपा के प्रति भरोसा है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए उत्साहवर्धक है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मानते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला है। यह दौरा निश्चित रूप से संगठन को और ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की होने वाली बैठकों में रणनीति तैयार होनी है, जिनसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी को एक स्पष्ट दिशा मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in