भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सत्यनारायण मंदिर में किया हवन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सत्यनारायण मंदिर में किया हवन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सत्यनारायण मंदिर में किया हवन

सत्यनारायण मंदिर में हुए हवन में विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने भी दी आहुति ऋषिकेश, 20 दिसम्बर( हि.स.)। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर मंडल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर सत्यनारायण मंदिर में आज हवन पूजन कर उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने पहुंचकर यज्ञ में आहुति डालकर यशस्वी मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूरे राज्य में प्रगति, महिला सशक्तिकरण, जनभागीदारी के सपनों को हकीकत में बदल कर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग़ैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा किया है, यह हम सब के लिए गर्व की बात है। अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यथासंभव प्रयास किए गये हैं। जिससे हमारे राज्य में कोरोना का प्रभाव अन्य राज्यों की अपेक्षा कम है। अग्रवाल ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र रावत, सतपाल सैनी, राम रतन रतूड़ी, विनोद भट्ट, राजेश जुगलान, हरपाल राणा, बिना बंगवाल, कमला नेगी, अंजना चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in