भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धाजंलि
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धाजंलि

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धाजंलि

हरिद्वार, 06 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलू राम प्रधान के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता संजय सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान रहे। श्रद्धाजंलि सभा में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलुराम प्रधान ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने देश की जनता के भविष्य, मानवीय अधिकारों और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने के लिए संविधान का निर्माण किया। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि अंबेडकर ने अपनी कुशाग्र बुद्धि और निस्वार्थ भाव से राष्ट्रजन को एकसूत्र सद्भाव और सौहार्द्र में बांधने का कार्य किया। इस मौके पर भाजपा पार्षद मनोज प्रालिया, लव शर्मा, संजय सिंह, कमल राजपूत, अमित वालिया, सुबे सिंह, अजय बबली, नितिन कुमार, मोहित राष्ट्रवादी, रॉकी, राकेश राठौर आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in