फिट इंडिया: आईटीबीपी का साइकिलिंग अभियान शुरू
फिट इंडिया: आईटीबीपी का साइकिलिंग अभियान शुरू

फिट इंडिया: आईटीबीपी का साइकिलिंग अभियान शुरू

गोपेश्वर, 07 दिसम्बर (हि.स.)। आईटीबीपी पर्वतारोहरण संस्थान औली और गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को फिट इंडिया के फिटनेश की डोज आधे घंटे रोज के तहत साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। 15 सदस्यी दल का नेतृत्व ओलंपियन नानक चन्द्र ठाकुर कर रहे हैं। यह दल 150 किलोमीटर का सफर पूरा करेगा। औली-तपोवन-मलारी होते हुए यह लोग औली लौटेंगे। इस दौरान यात्रा मार्ग के गांवों में टीम के सदस्य लोगों को फिटनेश के गुर सिखाएंगे। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह चौहान डीआईजी आईटीबीपी औली ने कहा कि संस्थान साहसिक खेलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ा रहा है। साहसिक खेलों के लिये आवश्यक फिटनेश की आवश्यकता की जानकारी दी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in