प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने गंगा में किया दुग्धाभिषेक
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने गंगा में किया दुग्धाभिषेक

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने गंगा में किया दुग्धाभिषेक

ऋषिकेश, 17 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर त्रिवेणी घाट में भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मां गंगा में दुग्धाभिषेक करने के पश्चात अग्रवाल ने कहा है कि पीएम मोदी ने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा है कि सशक्त राष्ट्र के रूप में देश दुनिया के साथ खड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा है कि आज देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। इस अवसर पर जितेंद्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कुसुम कंडवाल, सुमित पवार, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, सचिन अग्रवाल, अनीता तिवारी, उषा जोशी, रजनी बिष्ट, राकेश अग्रवाल, रोमा सहगल, सीमा रानी, रेखा अशरफी, जयंत शर्मा आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/विक्रम सिंह-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in