प्रकाश पर्व पर कीर्तन से संगत निहाल
प्रकाश पर्व पर कीर्तन से संगत निहाल

प्रकाश पर्व पर कीर्तन से संगत निहाल

हल्द्वानी, 30 नवम्बर (हि.स.)। गुरुनानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार एवं गुरमत समागम का आयोजन किया गया। गुरद्वारा साहिब के दीवान हाल को फूलों, लाइटों एवं गुब्बारों से सजाया गया। शब्द कीर्तन से संगत निहाल हुई। प्रातः 8 बजे मुख्य ग्रंथी सरदार अमरीक सिंह ने अखंड पाठ साहिब एवं सहज पाठ का समापन किया। संगत ने मुख्य ग्रंथी को सम्मानित किया।संगत को प्रसाद वितरित किया गया।। इसके गुरद्वारा गुरुनानक पूरा के हजूरी रागी भाई प्रभु सिंह खालसा ने कीर्तन से गुरु का गुणगान किया। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in