तीर्थनगरी में रात को बढ़ी ठंड,  कोहरे ने भी दी दस्तक
तीर्थनगरी में रात को बढ़ी ठंड, कोहरे ने भी दी दस्तक

तीर्थनगरी में रात को बढ़ी ठंड, कोहरे ने भी दी दस्तक

ऋषिकेश,23नवम्बर (हि.स.)। तीर्थ नगरी में कड़क सर्दी का प्रकोप शुरू कर हो गया है। देवभूमि आज सुबह देर तक कोहरे के आगोश में सिमटी रही। रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि दिन में धूप खिलने से तापमान 23 से 24 डिग्री के करीब ठहर रहा है। शहरवासियों के लिए सोमवार का दिन कुछ हटकर रहा। जहां सुबह देर तक शहर कोहरे की आगोश में सिमटा रहा, वहीं ओस की बूंदों के साथ सर्द हवाओं का सिलसिला भी लगातार चला। सूरज के दर्शन भी समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाए, जिसके कारण लोगों को घरों में दुबककर दिन बिताना पड़ा। सीजन के पहले कोहरेभरे दिन में शबनम की बूंदों से मौसम में और अधिक ठंडक घुल गई। सर्द हवा के असर से रात के अलावा दिन में भी सामान्य जनजीवन ठिठुरता नजर आया। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनाें की गति थमी रही तो वहीं शीतलहर ने पैदा हुई ठिठुरन से लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। बेपटरी हो रहे मौसम ने लोगों की दिनचर्या को भी बिगाड़कर रख दिया है। कोहरे से सड़कों पर वाहन भी लाइट जलाकर कछुए की भांति रेंगते नजर आए। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in