डॉ. निशंक को सम्मान मिलने पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक
डॉ. निशंक को सम्मान मिलने पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक

डॉ. निशंक को सम्मान मिलने पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक

हरिद्वार, 24 नवम्बर (हि.स.)। रेल मंत्रालय के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने मंगलवार को स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लंदन में आयोजित वातायन-यूके सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान से नवाजे जाने पर शुभकामनाएं देते हुए गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौतम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान हासिल कर डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने देश व उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। डॉ.निशंक सफल राजनेता के साथ कवि, लेखक व पत्रकार हैं। विविध प्रतिभा के धनी डॉ.निशंक ने उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री रहते प्रदेश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया। केंद्रीय मंत्री के रूप में नई शिक्षा नीति लागू कर देश में शिक्षा को नए आयाम देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in