डीपीएस दौलतपुर के बच्चों ने लिया सफाई का संकल्प
डीपीएस दौलतपुर के बच्चों ने लिया सफाई का संकल्प

डीपीएस दौलतपुर के बच्चों ने लिया सफाई का संकल्प

हरिद्वार, 13 नवम्बर (हि.स.)। डीपीएस दौलतपुर के बच्चों ने रंग-बिरंगे दीये तथा अन्य वस्तुएं तैयार कर गली-मोहल्लों की सफाई का संकल्प लेकर दीपावली पर्व मनाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से पटाखे रहित पर्व मनाने का आह्वान किया। दीपावली पर्व के अंतर्गत आयोजित गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने मिट्टी के रंग-बिरंगे दीये बनाकर जीवन की खुशहाली की कामना की। छात्रों ने मिट्टी से निर्मित गणेश और लक्ष्मी आदि देवी देवताओं की आकृतियों को व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा किया। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक रंगोली तथा वाटर कैंडिल के जरिये दीपावली की शुभकामनाएं दीं। छात्रों ने वीडियो साझा कर स्वदेशी निर्मित वस्तुओं के इस्तेमाल का भी संदेश दिया। इसके साथ ही दीपावली पर्व के महत्व को भी प्रतिपादित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि पटाखे रहित दीपावली मनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है। साथ ही उन्होंने अपने आसपास की सफाई करने की बात कही। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in